उत्तर प्रदेश:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का आज दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इस मंत्रिमंडल विस्तार के तहत छह नये मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। साथ में ही दो राज्य मंत्रियों को पदोन्नत करके स्वतंत्र प्रभार दिए गए।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए इस मंत्रिमंडल विस्तार में समाजवादी पार्टी (सपा) से बगावत कर भाजपा में आए विधायक मनोज पांडेय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हैं।

इन दोनों ही नेताओं को कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलायी गयी है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जन भवन में आयोजित समारोह में इन सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव से करीब आठ माह पहले किये गये इस मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश सरकार में अभी तक कुल 54 मंत्री थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 60 हो गयी है।

आप को याद होगा कि मंत्रिमंडल का पहला विस्तार पिछले लोकसभा चुनाव से पहले पांच मार्च 2024 को हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी।