सोसल मीडिया पर इन दिनों सोशल एक नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस ट्रेंड को पूरा करने के लिए लोग ChatGPT का इस्तेमाल करके अपनी प्रोफाइल इमेज को क्रेयॉन-स्टाइल कार्टून में बदल दे रहे हैं। इस तरह की तस्वीरें अब आप भी बना सकते हैं। यह डिजाइन एकदम सरल है और दिखने में काफी आकर्षक है। यह एकदम बच्चों द्वारा बनाई गई रंगीन ड्रॉइंग जैसी दिखती हैं।
सबसे पहले यूजर्स को ChatGPT में अपनी प्रोफ़ाइल का स्क्रीनशॉट अपलोड करना और फिर यह लिखें: “दी गई तस्वीर को एडिट करें और पूरे दृश्य को क्रेयॉन-शैली की ड्राइंग के रूप में फिर से कल्पना करें। विवरणों को सरल बनाएं और इसे ऐसा दिखाएं जैसे इसे 10 साल के बच्चे ने बनाया हो। मूल तस्वीर के रंगों का उपयोग न करें। इसे सफेद कागज की शीट पर बनाए गए चित्र जैसा एहसास दें, जिसमें एक बहुत ही प्यारा, चंचल और मासूमियत भरा रूप में दिखाई देता हो। यह तस्वीर मनमोहक बच्चों जैसी चीज़ें जैसे फूल, कैंडी, तारे, बादल और अन्य प्यारी सजावटी चीज़ें जोड़कर इसे और भी आकर्षक बनाएं। कुल मिलाकर, यह प्यारा, रंगीन और बच्चों जैसी मासूमियत से भरपूर होना चाहिए।
यह प्रॉम्प्ट का उद्देश्य फोटो को एकदम हाथ द्वारा बनाई गई है। मूल रंगों और विवरणों के बरकरार रखने के बजाय, यह चैटजीपीटी को कोमल, चंचल और सजावटी तत्वों से भरपूर फोटो को बनाकर देगा।
दूसरे प्रॉम्प्ट में फोटो को सुदंर बनाने के लिए थोड़ा बदलाव किया गया है। यूजर्स लिख सकते हैं: “दी गई छवि को एडिट करें और इसे पेस्टल रंगों वाली एक कोमल क्रेयॉन चित्रकारी में भी बदलें। पात्रों के चेहरे को गोल और अधिक भावपूर्ण बनाएं, जैसे किसी बच्चों की कहानी की किताब में होता है। पृष्ठभूमि को बादलों, इंद्रधनुषों, छोटे दिलों और चमक से भरे एक स्वप्निल दृश्य से भर कर बदलें। रेखाओं को थोड़ा आसमान रखें ताकि हाथ से बनाए गए चित्र जैसा एहसास हो और पूरी छवि पूरी गर्मजोशी भरी, सौम्य और मनमोहक दृश्य लगे।
तीसरे प्रॉम्प्ट में थोड़ा और मजेदार ट्विस्ट है। यूज़र्स यह भी लिख सकते हैं: “अपलोड की गई इमेज को एक क्यूट क्रेयॉन डूडल के रूप में दोबारा बनाएं। चमकीले और गहरे क्रेयॉन स्ट्रोक्स, अतिरंजित भाव और सरल आकृतियों का प्रयोग करें। विषय के चारों ओर गुब्बारे, मुस्कुराते सूरज, तितलियां और कैंडी के घुमावदार डिज़ाइन जैसे मजेदार तत्व जोड़ें। रचना को सरल, आनंदमय और ऊर्जा से भरपूर रखें, मानो किसी बच्चे ने स्कूल के आर्ट प्रोजेक्ट के लिए ही इसे बनाया हो।
इसे भी पढ़ें: तकनीक का जाल या उपभोक्ता की मजबूरी?
एक अन्य विकल्प यूजर्स को एक आरामदायक और सुखद थीम के साथ अपनी तस्वीर को व्यक्तिगत रूप में बनाएगा। यूजर्स लिख सकते हैं: “दी गई छवि को एक कोमल और सुकून देने वाली क्रेयॉन ड्राइंग में भी बदलें। गर्म रंगों और बनावट वाले क्रेयॉन स्ट्रोक का उपयोग करें। पृष्ठभूमि में एक छोटा घर, पेड़, तारे, किताबें या गर्म चॉकलेट का कप जैसी चीज़ें जोड़ें। पात्र को दोस्ताना और शांत दिखाएं, जैसे कि बच्चों की सोने से पहले सुनाई जाने वाली कहानी का कोई पात्र। शैली को सरल, प्यारा और दिल को छूने वाला दृश्य रखें।
इस प्रॉम्प्ट से आप काल्पनिक शैली के आधार पर फोटो को बना सकते है। यूजर्स लिख सकते हैं: "अपलोड की गई छवि को जादुई क्रेयॉन शैली के चित्र में बदलें। चमकीले, चंचल रंगों का उपयोग करें और छोटी परियों, चमकते तारों, महलों, इंद्रधनुषों और तैरते बादलों जैसे काल्पनिक तत्वों को शामिल करें। रेखाओं को अपूर्ण और बच्चों जैसी रखें, मानो उन्हें क्रेयॉन से बनाया गया हो। पूरी छवि को स्वप्निल, कल्पनाशील और आश्चर्य से भरपूर बनाएं।"



