इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने थे, जिसे कोलकाता ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही आईपीएल 2026 में कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगा ली है।
इससे पहले के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम पूरा ओवर भी नहीं खेल पाई। SRH टीम 19 ओवर में सिर्फ 165 रन पर सिमट गई है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर लिया
अंगकृष रघुवंशी ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
कोलकाता को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका अंगकृष रघुवंशी ने निभाई। उन्होंने शानदार 59 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पाँच चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, अंगकृष रघुवंशी के अलावा, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 43 रनों की पारी में 4 चौके और एक छक्के लगाए। हालांकि, अंत में रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन ने टीम को शानदार जीत दिलाई।
हैदराबाद की टीम 165 रन पर ही सिमटी
इस मैच में हैदराबाद के कई बल्लेबाजों ने निराश किया। अभिषेक शर्मा (15 रन) से लेकर हेनरिक क्लासेन (11 रन), स्मरण रविचंद्रन (4 रन) और अनिकेत वर्मा (6) ही रन बनाए। हालांकि, ट्रेविस हेड ने 61 रन और ईशान किशन ने 42 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को हार से नहीं रोक सकी।
गेंदबाजी में भी वरुण-नारायण चमके
हैदराबाद को महज 156 रनों पर रोकने का काम मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बखूबी किया। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वरुण ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। वरुण के अलावा, कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट और सुनील नारायण ने 2 विकेट अपने नाम किए। अब इस जीत के साथ ही आईपीएल 2026 में कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगा डाली है।
