तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच थलापति विजय अपनी पार्टी तमिलगा वेत्त्री कझगम (टीवीके) के साथ दो दिनों से राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

गुरुवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 'तमिलगा वेट्री कझगम' के अध्यक्ष जोसेफ विजय को चेन्नई के लोक भवन में बुलाया। बैठक के दौरान, राज्यपाल ने समझाया कि सरकार बनाने के लिए तमिलनाडु विधानसभा में जरूरी बहुमत का समर्थन नहीं बन पाया है।