प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना दौरे पर रहे। हैदराबाद में उन्होंने करीब 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसी दौरान मंच पर हुई एक दिलचस्प बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रेवंत रेड्डी ने की डिमांड
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने राज्य की उपलब्धियां बताई। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को मनमोहन सिंह का कार्यकाल याद दिलाया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 10 सालों में देश के लिए गुजरात मॉडल विकसित किया था। आने वाले 10 सालों में हम 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिए मॉडल तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जैसे मनमोहन सिंह ने मोदी जी का साथ दिया है। आज हम 4 करोड़ तेलंगाना के लोगों की तरफ से आपसे गुजारिश है कि आप तेलंगाना राज्य पर उतना ही आशीर्वाद रखिए तब हम तरक्की कर सकते हैं।
1. रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे पीएम मोदी
2. हैदराबाद में कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास
3. रेवंत रेड्डी ने मंच से की थी बड़ी डिमांड
4. पीएम मोदी का जवाब सुनकर शॉक्ड हुए
पीएम मोदी ने दिया जवाब
रेवंत रेड्डी के बयान के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जो कहा उसे देखकर सीएम भी शॉक्ड हो गए। पीएम मोदी ने कहा- "मैं रेवंत जी से कहूंगा, 10 साल के शासन में भारत सरकार ने जितना गुजरात को दिया वो मैं आपको देने के लिए तैयार हूं। लेकिन मेरी जानकारी से मैं आपको बता देता हूं, जैसे ही मैं ऐसा करूंगा। आपको जो अभी मिल रहा है वह आधा हो जाएगा। आप जहां पहुंचना चाहते हैं वहां नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए अच्छा है मेरे से ही जोड़ो।"




