गदर 3 कनफ़र्म्ड ! अमीशा पटेल ने किया बड़ा धमाका, बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त सफलता की भविष्यवाणी

गदर ३ सनी देओल और अमीषा पटेल की सदाबहार जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर गदर मचाने को तैयार है। 'सकीना' यानी अमीषा पटेल ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस ऐतिहासिक फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म यानी 'गदर 3' जरूर बनेगी। सोशल मीडिया पर उनके इस ऐलान ने फैंस के दिलों के बीच भारी हलचल पैदा कर दी है|

तारा-सकीना' की जोड़ी का जादू

साल 2023 में रिलीज हुई 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अनिल शर्मा के फ़िल्म निर्देशन में बनी इस फिल्म में तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) की केमिस्ट्री को दर्शकों ने दो दशक बाद भी उतना ही प्यार दिखाया । फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, जिसमें तारा सिंह अपने बेटे 'जीते' (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने सरहद पार जाते हैं|

पिछली फ़िल्म के बारे में

गदर 2, 2023 में रिलीज़ हुई एक भारतीय हिंदी-भाषा की कहानी पीरियड एक्शन ड्रामा फ़िल्म है, जिसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है और शक्तिमान तलवार ने इसे लिखा है। गदर: एक प्रेम कथा (2001) की अगली कड़ी, इस फ़िल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने मूल फ़िल्म वाले अपने मुख्य किरदारों को ही दोहराया है, साथ ही सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा भी इसमें नज़र आए हैं। 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में तारा सिंह अपने बंदी बेटे 'जीते' को बचाने के लिए भारत और पाकिस्तान के सफ़र पर निकलते हैं। गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

अमीषा पटेल का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो, अमीषा पटेल पिछली बार फ़िल्म गदर 2 में नज़र आई थीं। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट साबित रही थी, और लंबे समय के बाद दर्शकों ने तारा सिंह के साथ सकीना के किरदार में उनके अभिनय को खूब पसंद भी किया। इसके अलावा, वह इन दिनों 'हमराज़ 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोड्यूसर रतन जैन ने हाल ही में संकेत दिया है कि अगर सही स्क्रिप्ट मिल जाती है, तो 'हमराज़ 2' पर काम शुरू किया जा सकता है।