नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ई-रिक्शा सेक्टर की एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से एक बैठक का आयोजन किया भी किया गया, जिसमें देशभर से ई-रिक्शा चालक, मैन्युफैक्चरर और डीलर बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे चेयरमैन अनुज शर्मा और महासचिव राजीव तुली ने कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रोज़गार देने के उद्देश्य से यह योजना चलाई गई है ।
इस अवसर पर दिल्ली परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह और लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अश्वनी सहगल, पवन कक्कड़, आनंद चौहान, सनम, अमित जामवाल, नितिन कपूर, दिनेश गोयल, बत्रा, विकास ब्रोका सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान ई-रिक्शा सेक्टर से जुड़ी समस्याओं, आंदोलन की रूपरेखा और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। चेयरमैन अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार से ई-रिक्शा चालकों के लिए पंजीकरण, लाइसेंस और चार्जिंग प्वाइंट की मांग की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने स्वीकार करइस मामले में सरकार की मंज़ूरी देने के लिए आश्वासन भी दिया है और जल्द ही इसे लागू करने के आदेश जारी किए जाएंगे।
राजीव तुली ने कहा कि अब दिल्ली की सड़कों पर ई-रिक्शा कानूनी तौर पर संचालित किए जा सकेंगे तथा सभी चालकों के लिए वर्दी भी निर्धारित की जाएगी। संस्था के अनुज शर्मा ने सभी चालकों के लिए एक मामूली शुल्क 20 रुपये निर्धारित किए जाने की घोषणा भी की ।
बैठक के अंत में मैन्युफैक्चरर, डीलर और ई-रिक्शा चालकों ने मंच से भारत सरकार और दिल्ली सरकार का मांगें पूरी करने पर आभार व्यक्त किया।एवं साथ में दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के लिए एक साथ सहयोग करने की बात भी की !



